मध्य प्रदेश

बेगमगंज प्रगतिशील लेखक संघ गठित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र के लेखकों, कवियों एवं साहित्कारों का एक दिवसीय सम्मेलन लोधी गॉर्डन में साहित्यकार, पत्रकार सईद नादां एडवोकेट की अध्यक्षता एवं संघ की प्रांतीय इकाई से आए पर्यवेक्षक साहित्यकार व प्रसिद्ध कवि पीआर नेवले एवं सहयोगी डॉ. राहुल भायजी सागर, चन्द्रकुमार तारण गंजबासौदा की विशेष मौजूदगी में संपन हुआ। जिन्होंने संघ का इतिहास एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ. लोकेश उपाध्याय, सचिव शिक्षाविद टीआर आठ्या, उपाध्यक्ष दीपक सोनी, सहसचिव राजकुमार सोलंकी , कोषाध्यक्ष अभिलाष श्रीवास्तव, सहसचिव संतोष अवस्थी, प्रचार मंत्री इंजीनियर मोहित सक्सेना, संरक्षक सईद नादां एडवोकेट एवं कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन को सर्वसम्मति से चुना गया है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिमाह आवश्यक रूप से काव्यगोष्ठी, परिचर्चा, विचारगोष्ठी एवं साहित्यिक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button