बाउंड्री बाल बनाने के एवज में गुंडा टैक्स मांग रहा, दबंगों से परेशान होकर एसडीएम सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा से लगातार दबंगई के मामले सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 11 से सामने आया है जहां पर रहने वाले सुखराम रजक के द्वारा अपने घर के सामने बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है पड़ोस में रहने वाले अर्पित बड़कुल के द्वारा बाउंड्री वॉल बनाने की एवज में गुंडा टैक्स के रूप में ₹10000 की मांग की जा रही है और गाली गलोंच कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है सुखराम रजक ने पैसे देने से मना किया तो अर्पित बड़कुल ने सुखराम रजक के साथ गाली-गलौज की और जब वहां से सुखराम रजक जाने लगे तो पीछे से हाथ पकड़ कर अर्पित बड़कुल ने सुखराम रजक का हाथ मरोड़ दिया और पीठ में तीन मुक्के भी मारे जैसे तैसे सुखराम रजक वहां से जान बचाकर भागे। उसके बाद सुखराम रजक ने एसडीओपी तेंदूखेड़ा को एक लिखित आवेदन देकर अर्पित बड़कुल के खिलाफ मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। वहीं तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी को भी एक आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।




