देश विदेशपर्यावरणमध्य प्रदेश

बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित

रायसेन। पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल योगदान देने पर रायसेन जिले के बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित किया गया है। इससे रायसेन जिले का नाम मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रचारित हुआ है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु नई दिल्ली के भारत मंडपम सांस्कृतिक सभागृह में जी मीडिया के उड़ान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार ने जब से वन परिक्षेत्र बेगमगंज का प्रभार सम्भाला है, तब से वन विभाग की छबि में तेजी से निखार आया है वहीं रायसेन जिले के बेगमगंज रेंज का नाम रोशन संपूर्ण मध्य प्रदेश में ही नहीं देश में जहां प्रचारित हुआ है सम्मान भी बड़ा है। इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण से लेकर वन्यजीवो की चिंता भी की है इसके लिये इन्होने अपने ही स्तर पर कई प्रयास किये हैं जिनमे मुख्य रूप से जल संरक्षण के लिये वन परिक्षेत्र बेगमगंज के अंतर्गत जल संरक्षण के लिये वन परिक्षेत्र अधिकारी बेगमगंज द्वारा विभिन्न स्तर पर प्रयास कर विभिन्न बीटों में सौसरो का निर्माण कराया गया, झिरियों की सफाई कराई गई एवं जल गंगा सम्बर्धन के तहत तालाबो के गहरीकरण का काम कराया गया जिससे भीषण गर्मी में जंगलो में पानी की उपलब्धता बनी रही जिससे वन्यप्राणियों को पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहा है। जिससे वन्यप्राणी ने गांवों की ओर रुख नहीं किया जिससे जनहानि और पशु हानि के केस में कमी हुई।रेंजर अरविंद अहिरवार द्वारा पूरे बेगमगंज, सुल्तानगंज के सभी सरकारी कार्यालयों में पक्षियों के लिए 1100 घोंसले और पानी के सकोरे टंगवाए, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत हुई हे।अकेले डिपो कैंपस में 100 से ज्यादा घोंसले ओर सकोरे टांगे गए जिससे मौजूदा समय में डिपो में पक्षियों की संख्या बहुत ज्यादा बड़ी है, जो देखने पर मोगलीलैंड जैसा प्रतीत होता हे।
पर्यावरण संरक्षण के लिये वन परिक्षेत्र में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण कर प्रकृति का संरक्षण किया एवं बेगमगंज शहर के साथ ही सुल्तानगंज में भी दूध की खाली पन्नी से नर्सरी तैयार कर पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित कर मुफ्त में पौधों का वितरण किया, बेगमगंज विकासखंड की सभी 60 पंचायतों को वर्षा काल में निशुल्क पौधों का वितरण कर रिकॉर्ड बनाया। विभागीय ढांचों का भी संरक्षण कर डिपो कैंपस को चिड़िया घर जैसा कायाकल्प किया एवं सुल्तानगंज सब रेंज को भी पार्क जैसा तैयार कराया, साथ ही सभी परिसरो के नाको को भी दुरुस्त करवा कर रहने योग्य बनाया एवम क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाकर जपतियाँ की एवम अतिक्रमण से 2000 बीघा वन भूमि को मुक्त करवाया। और उस पर पौधे लगबाये, बेगमगंज नगर के श्मशान घाट परिसर में पौधों का रोपण कर फेंसिंग कर सुरक्षा की एवं लगातार देखभाल की लगाए गए पौधे आज वृक्ष बन गए है वन्य जीवों के शिकार पर नियंत्रण से वन्यजीवो की संख्या में इजाफा हुआ हे। ग्रीष्म काल में कई नालों पर बोरी बंधान बनाए गए। वन अग्नि से बचाव के लिए समितियों के युवाओं को आकर्षित करने के लिए क्रिकेट खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर अग्नि मित्र तैयार किए जिससे इस वर्ष परिक्षेत्र अंतर्गत बहुत कम अग्नि घटनाएं प्रतीत हुई। तेंदूपत्ता की चोरी पर नियंत्रण जिसके कारण सभी समितियों का विक्रय हो पाया और अच्छी गुणवत्ता का पत्ता प्राप्त हुआ किसानों को जैविक खेती की ओर प्रमोट करने हेतु वर्मिकंपोस्ट इकाई का डिपो कैंपस में निर्माण कराया। वर्षा काल के लिए परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा 50000 सीडवाल का निर्माण कराकर स्कूली बच्चों एवं शहर के बुद्धिजीवों लोगों को वितरित किए जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी कटिबद्धता को प्रदर्शित करता हे।
रेंजर अरविंद अहिरवार को प्रदेश वन विभाग के मुखिया असीम श्रीवास्तव द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा चुका हे , साथ ही डीएफओ द्वारा सात बार, स्वंतत्रता दिवस ओर गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा 6 बार सम्मानित किया जा चुका हे, साथ ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद यादव द्वारा दैनिक भास्कर प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवॉर्ड से दिल्ली में सम्मानित किया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा zee उड़ान अवॉर्ड से भोपाल में सम्मानित किया है। साथ ही प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया हे।
पुरस्कारों की इसी कड़ी में दिनांक 16 जून 2025 को नई दिल्ली में नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री भारत सरकार द्वारा पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित zee udaan कार्यक्रम में देश भर के 30 लोगों में अरविंद अहिरवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Related Articles

Back to top button