नीगरी में भगवान बड़ादेव ठाना स्थापना समारोह संपन्न

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने की कन्यापूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया
सिलवानी। ग्राम नीगरी में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रूप से भगवान बड़ादेव ठाना स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर कन्यापूजन किया एवं धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में पुनेमाचार्य तिरु. देवदास उईके एवं तिरु. अमर सिंह मरकाम ने धार्मिक विधि-विधान से ठाना स्थापना की पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का अनुपालन करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, ग्राम सरपंच बद्री रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समाजजन एवं स्थानीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

