कोटवारों की मांगों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया समर्थन
बेग़मगंज । कोटवारों की विभिन्न मांगों का समर्थन के लिए कोटवारों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने उनकी मांगों का समर्थन किया है। कोटवार संघ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुँचकर अपनी मांगों का समर्थन मांगा। कोटवार संघ की मांग है
की सभी कोटवारों / चौकीदारों अपनी सेवा निरंतर दे रहे है उन सभी कोटवारों को कलेक्टर रेट पर वेतनमान दिया जाये। समस्त कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाये,कोटवारों की भूमि जो कि सेवा भूमि दर्ज है उस भूमि को भूमि स्वामी दर्ज किया जाये। कोटवारों से सभी विभागों का काम कराया जाता हैं उसे बंद कर राजस्व का काम कराया जाये कोटवारों का राजस्व विभाग से ही वेतन दिया जाता हैं उन विभागों से कोई भत्ता नही दिया जाता हैं। महगाई के दोर में 400 के वेतन में हमारे बच्चों का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है और न हमारे बच्चे पड़लिख पा रहे हैं।
शासन से कोटवारों संघ की उक्त मागों को शीघ्र ही पूर्ण ही किया जाये जिला काँग्रेस कमेटी कोटवार संघ की उक्त मागों का समर्थन किया है।



