बांदकपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपतहसील बनाने की ग्रामीणों की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले दमोह अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध बांदकपुर जागेश्वर धाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपतहसील बनाए जाने को लेकर क्षेत्र ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी के नाम दमोह कलेक्ट को ज्ञापन दिया जिसमें दमोह विधानसभा क्षेत्र के बांदकपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप तहसील की मांग को लेकर बांदकपुर सहित आसपास की सलैया आनु, बमौरी, टिकरी बुजुर्ग, जुझार घाट, नोनपानी, मुडारी, बलायपुर, पिपरिया टिकरी, गुंजी, सहानी पिपरिया आदि सभी ग्रामों पंचायत के सरपंचों ने लेटर पैड सहित अपना समर्थन दिया क्योंकि बांदकपुर एक प्रसिद्ध क्षेत्र है। जहां पर यहां पर प्रदेश और देश से श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है और यहां पर अगर अच्छी विश्वास सुविधा नहीं होगी और यहां पर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है तो फिर वह कहां जाए सभी स्वास्थ्य केंद्र यहां से करीब 10 15 किलोमीटर की दूरी पर है और और किसानों को भी अपने राजस्व के काम को लेकर बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है ऐसी दो मांगों को लेकर युवा साथियों के साथ ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य रूप से एडवोकेट नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश सिंह सरपंच ,अमर सिंह रवि सिंह, हर्ष दुबे, यशपाल ठाकुर, तखत सिंह सरपंच, राकेश सेन, मनीष रैकवार, घनश्याम सेन, देवेंद्र बंसल, पुष्पेंद्र अहिरवाल आदि युवा सम्मिलित हुए।



