विद्यालय में कैरियर मेला का आयोजन

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। शुक्रवार को शा. उ. मा. वि. समनापुर कलां में कैरियर मेला का आयोजन किया गया जिसमें शाला में आये अतिथि गणों एवं शाला के प्राचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं को अपने भविष्य के निर्माण एवं आगे अध्ययन हेतु विषय चयन उनसे प्राप्त रोजगार नौकरी आदि के सम्बंध में जानकारी प्रदाय की गई जिसे सभी छात्रों ने बड़े उल्लास के साथ सुना एवं प्रश्न भी पूछे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शा. महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ सीता सोनी, डॉ अखिलेश सोनी, डॉ विपिन सोनी, डॉ प्रभात दुबे, शा. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन से प्राचार्य डॉ शिवप्रसाद कोरी, व्याख्याता अखिलेश तिवारी के साथ मुक्ता विश्वकर्मा वनपाल वन परिक्षेत्र गढ़ी, सीमा कुशवाहा वनपाल वन परिक्षेत्र गढ़ी, एवं गज़ाला मैडम स्वास्थ्य विभाग गैरतगंज, दीपचंद मालवीय ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद गैरतगंज के साथ विद्यालय के प्राचार्य संतोष मालवीय एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।



