मध्य प्रदेश
बरी टेक के पास बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, 1 की मौत,1 घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मगरोन थाना के अजब धाम रजपुरा मार्ग पर बड़ी टेक के पास गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. घटना की सूचना पर अजब धाम चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे मृतक और घायल को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतक का नाम झींगा आदिवासी निवासी बरी जबकि घायल का नाम महेश लोधी बताया गया।



