मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में समस्त विद्यालय सुबह की पाली में संचालित किए जावे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ हमेशा शिक्षको और बच्चो से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठने वाला एकमात्र संगठन है। बच्चो को इतनी भीषण गर्मी में दिन की पाली में शाला में उपस्थित रहना कष्टदायक है। इस विषय को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर, राकेश गुप्ता प्रांतीय महामंत्री सहित प्रांतीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश शासन से भोपाल में मुलाकात की। मौसम के इस प्रतिकूल स्थिति में बच्चो और शिक्षको की समस्या से शिक्षामंत्री जी को अवगत कराया। इस संबंध में शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा जिला स्तर से प्रस्ताव मंगाकर उन्हे अनुमति देने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अनेक जिला आदेश जारी कर चुके है, दिनांक 1 अप्रैल को जिला दमोह हेतु आगामी 5 अप्रैल से जिला दमोह में सुबह की पाली में विद्यालय संचालित करने की सहमति प्रदान की गई। चूंकि भीषण गर्मी का प्रकोप मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में एक समान हो रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश स्तर से समूचे मध्यप्रदेश में एक साथ समस्त विद्यालय सुबह की पाली में संचालित करने का आग्रह किया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा सकारात्मक व सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button