प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद हुआ

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत पर कक्षा 3 से 5 एवं 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। आज का शैक्षिक संवाद में कक्षा 3 से 5 का विषय “प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका (हिंदी) की भूमिका” एवं कक्षा 6 से 8 में “कक्षा प्रबंधन एवं अन्य तत्व” पर जनशिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया, दीपक शाक्या तथा सह सहजकर्ता राजेंद्र बघेल एवं रोहित नागोत्रा द्वारा विस्तार से चर्चा की गई उसके पूर्व जन शिक्षा केंद्र प्रभारी करणसिंह राठौरिया एवं मानिटरिंगकर्ता संजीव जैन ने उपस्थित प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।
शैक्षिक संवाद में जन शिक्षा केंद्र की 21 शालाओं से कक्षा तीन से पांच में 21 प्रतिभागी एवं कक्षा 6 से 8 में 12 प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया।
आज के शैक्षिक संवाद में प्राथमिक विभाग से प्रमुख रूप से शिक्षक गगन खत्री, भवानी पाल, राम अवतार सिंह शाक्या, बलराम मीणा, मोहन सिंह मीणा, रविकांत शर्मा, तामर सिंह बघेल, सत्य प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र राठौरिया, ब्रह्मा शर्मा, शिवनारायण सराठे, थेओदोर तिग्गा, रणधीरसिंह साहू, काशीराम विश्वकर्मा, अरविंद दुवे, भगवती लोधी, महेंद्र लोधी, एवं माध्यमिक विभाग से चतर सिंह प्रजापति, शिवनारायण सक्सेना पप्पू सिंह कुशवाहा, दीनबंधु तिवारी, प्रताप सिंह लोधी, कमलेश रजक, भारत सिंह लोधी, ब्रजमोहन सेन, महेंद्र जाटव सहित प्रशिक्षक दल एवं मॉनिटरिंगकर्ता उपस्थित हुए।



