दिनदहाड़े मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, भीड़ देखकर ₹40 हजार फेंक कर भागा
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया लूट घटना को अंजाम
सिलवानी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की सिलवानी शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवक बैंक के अंदर घुसकर ग्राम सिंगौटा सूरज जाटव से जमा पर्ची भरने के दौरान ₹40 हजार रुपए छीनकर ले गया। सूरज जाटव यह रकम बैंक में जमा करने आया था और काउंटर पर खड़ा था, तभी बदमाशों ने झूमाझटकी कर रकम छीनी और बाहर भागने लगे। बैंक में अन्य ग्राहको की चीख पुकार सुनकर नागरिकों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जिससे बदमाश लूटी राशि को छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए।
बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है जिससे बैंक सुरक्षा पर सवालिया निशान है।
इस संबंध में टीआई पूनम सविता का कहना हैं कि बैंकों की रूटीन के चेकिंग के दौरान मध्यपदेश ग्रामीण बैंक में बताया कि चोरी करने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। फरियादी और बैंक द्वारा थाने में कोई सूचना नहीं दी है।



