जन चेतना रथ यात्रा गुरुवार को पहुंचेगी उमरियापान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया ( विक्की भैया) के नेतृत्व में आदि पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज की जनचेतना रथ यात्रा पूरे मध्य प्रदेश मैं निकाली जा रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री जयप्रकाश चौरसिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया ( विक्की भैया) द्वारा चौरसिया समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जनचेतना रथ यात्रा पूरे मध्य प्रदेश का भृमण करते हुए गुरुवार को उमरियापान में पहुंच रही है। जनचेतना यात्रा को लेकर चौरसिया नवयुवक एकता मंडल के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं l जनचेतना रथ यात्रा उमरियापान नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चौरसिया मंगल भवन में प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया का समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा स्वागत किया जाएगा । प्रांतीय संगठन मंत्री जयप्रकाश चौरसिया, मास्टर शिव कुमार चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया , राजेश चौरसिया, बसंत चौरसिया, ज्ञानी चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, दिनेश चौरसिया एवं चौरसिया नवयुवक एकता मंडल के सदस्यों ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि जनचेतना रथ यात्रा में सम्मिलित होकर समाज को गौरवान्वित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



