सदभावना कप में शिवा इलेवन बनी विजेता

जमुनिया, सिलवानी । तहसील के ग्राम उचेरा जमुनिया में आयोजित सदभावना क्रिकेट क्लब के तत्वधान में जिला स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच में सिलवानी की शिवा इलेवन टीम ने जीत हासिल की। इससे पहले दो सेमीफाइनल मैच खेले गए थे, जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच आमिर 11 और श्री इवेंट के बीच हुआ। इसमें आमिर इलेवन ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच में करमोदी और शिवा इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें शिवा इलेवन ने महज 1 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद शिवा इलेवन और आमिर इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आमिर इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 89 रन बनाए। जबावी पारी खेलते हुए शिवा इलेवन टीम ने चार विकेट खोकर 6.3 ओवर में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता शिवा इलेवन की टीम को प्रथम पुरस्कार 51000 हजार रुपए दिया गया। जबकि उप विजेता आमिर इलेवन को 25000 रुपए दिए गए।
समापन समारोह में अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, रामजी पटेल जनपद उपाध्यक्ष उदयपुरा, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, भाजपा नेता संजीव जैन, संजय तुमराम सरपंच उचेरा जमुनिया, रमन इमने गंगाराम जनपद सदस्य खमरिया संदीप शर्मा, रघुवीर साहू, दीपेश जैन, अनुराग राजपूत, महेश बैरागी, अमित राय, मुकेश साहू, मानक राय बूथ अध्यक्ष, प्रदीप प्रजापति बूथ अध्यक्ष, भाजपा नेता प्राण सिंह विश्वकर्मा, भारी संख्या में दर्शक, आदि मौजूद रहे।



