ब्लैक बक कुएं में मृत अवस्था में मिला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन मण्डल सामान्य रायसेन के परिक्षेत्र बेगमगंज के ग्राम रेहटवास में कुएं में एक ब्लैक बक मिले होने की जानकारी मिलने पर बक को बरामद कर पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बताते हैं कि ग्राम रेहटवास निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वर दुबे ने सूचना दी कि उनके ग्राम के कुंए में वन्यप्राणी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार ने तत्काल वन स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया। वन स्टाफ द्वारा मौके पर निरीक्षण किए जाने पर कुएं में ब्लैक बक मृत अवस्था में पाया गया।
वन स्टाफ द्वारा मृत ब्लैक बक को बाहर निकालकर परीक्षण किया गया किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई है। ब्लैक बक के शव को शव परीक्षण हेतु पशु चिकित्सालय बेगमगंज लाया गया जहां पशु चिकित्सक द्वारा मृत ब्लैक बक का शव परीक्षण किया गया। इसके पश्चात वन स्टाफ एवं पशु चिकित्सक के समक्ष
मृत ब्लैक बक का विधिवत पूर्णतः विनष्टीकरण किया गया ।



