मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत देवसिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने दिया मार्गदर्शन
रायसेन। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को “मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक” एवं अन्य संगठनात्मक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी श्रीकांत देव सिंह शामिल हुए, इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल द्वारा बैठक में मौजूद पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छाया चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यशाला की शुरुआत की गई, इसके पश्चात मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्रीकांत देव lसिंह ने कहा कि आज की कार्यशाला बहुत ही महत्वपूर्ण है आपको जो भी दायित्व दिया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में हमारा हर भूत सबसे मजबूत स्थिति में है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष से लेकर सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि पार्टी के अनुशासन में ही रहकर आप अपनी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पार्टी के हर कार्यकर्ताओं से कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वह एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए । उन्होंने कहा कि पार्टी का बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह दी जाएगी। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल के कार्य करने की शैली की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरी मेहनत और लगन से पार्टी के लिए आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रायसेन जिले के भाजपा संगठन के मामले में कहा कि इस जिले का संगठन बेहतर कार्य के लिए मध्य प्रदेश में जाना जाता है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी एवं पार्टी के कार्यक्रमों एवं प्रगति से प्रदेश उपाध्यक्ष को अवगत कराया, राकेश शर्मा ने सभी मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी कार्यक्रमों में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और दिए गए कार्य को समय सीमा में पूरा कर पार्टी संगठन को सहयोग प्रदान करें। कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए आगामी होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया करते हुए कहा कि जिसे जो जिम्मेवारी दी गई है वह पूरी निष्ठा के साथ निभाए। कर सलाम प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीकांत देव सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, सहित जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री राजेश पंथी, नेपाल सिंह, रविंद्र विजयवर्गीय, राजेंद्र ठाकुर, अमन सक्सेना, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित जिले के मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया।
मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत कार्यक्रमों पर एक नजर,,
भाजपा पार्टी के कार्यक्रमों में, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 6 जुलाई जयंती तक चलाया जाएगा, इसके अलावा 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय का 50 वा वर्ष आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे, जिसके लिए अलग-अलग पदाधिकारीयो की टोली बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।



