खेल

ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ब्लॉक स्तरीय खो- खो खेल प्रतियोगिता अंडर 14 अंडर 17 अंडर 19 बालक और बालिकाओं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सेंट थॉमस कॉन्वेंट की प्राचार्या सिस्टर मरीना, उपप्राचार्या सिस्टर जेस्सी, मैनेजर वर्षा व्यायाम शिक्षक आरजी नेमा, ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष रैकवार ने सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने टॉस करके खेल प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत कराई।
पीटीआई पीएस ठाकुर, मुकेश राजपूत, हर्ष राज ठाकुर, यश जैन, वैष्णवी प्रजापति, अजय ठाकुर, रूबी खान, संस्कार तोमर, प्रदीप सेन ने रेफरशिप की। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएमश्री स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू पब्लिक स्कूल, शासकीय सांदीपनि विद्यालय, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुलसीपार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button