भाजपा मंडल द्वारा दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चक्काजाम
सिलवानी । नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में बुधवार को सिलवानी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।
घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है।



