नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत उमरियापान पुलिस ने बाइक रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी- है जरूरी” विशेष अभियान के तहत सोमवार को उमरियापान पुलिस थाना परिसर से नशा मुक्ति अभियान का आगाज करते हुए लोगों को जागरुकता करने के लिए पुलिस ने बाइक रैली निकाली । रैली में पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए नशा नहीं करने का आव्हान कर रहे थे । उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी की अगुवाई में नशे से दूरी है जरूरी स्लोगन से लिखी तख्तियों के साथ बाइक रैली थाना परिसर से झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौंक से पुनः झंडा चौक, बरातरे से रैली के माध्यम से लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया । उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर नशा से होने वाले भयावह परिणामों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले विकारों, अवगत कराया गया तथा विद्यार्थियों तथा आमजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।



