मध्य प्रदेश

मृगांचल एक्सप्रेस खबर का असर: घुघरी में 6 दिन बाद शुरू हुई नल-जल आपूर्ति, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रिपोर्टर सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम घुघरी में बीते कई दिनों से गहराया जल संकट आखिरकार समाप्त हो गया । गांव में संचालिहत नल-जल योजना 6 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को लेकर मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और नल-जल आपूर्ति को पुनः चालू कर दिया गया ।
नल-जल योजना ठप होने के दौरान ग्रामीणों को दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा था । भीषण गर्मी में खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे काफी परेशान थे। पानी की कमी के चलते लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । हालांकि, जैसे ही यह मुद्दा समाचार पत्र में उजागर हुआ, विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समस्या का समाधान कर दिया ।
नल-जल आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और मृगांचल एक्सप्रेस की पहल की सराहना की है । ग्रामीणों का कहना है कि समय पर खबर प्रकाशित होने से उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका।

Related Articles

Back to top button