मध्य प्रदेश

इसलिए राजर्षि हैं : मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

जन जन के चहेते मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल गांव में बुजुर्गों की बराबरी से न बैठकर जमीन पर ही बैठ गए
उंटिया कला गांव में “आपका सेवक आपके द्वार, आपकी सेवा में नमो सरकार ” कार्यक्रम के तहत मंत्री जी जन कल्याण की भावना के साथ जनता से मिले

रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते हैं। जनता उन्हें राजर्षि की तरह मानती है, जो मंत्री होकर भी एक सेवक की तरह जनता से मिलते हैं। उनकी विशिष्ट शैली है कि वह गांव में भी बुजुर्गों की बराबरी से नहीं बैठते। यदि बुजुर्ग चारपाई पर बैठे हो तो मंत्री जी जमीन पर ही बैठकर बात करते हैं। अमूमन ऐसा कम ही देखने को मिलता है, परन्तु बुधवार को एक चित्र ऐसा ही देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान खींचा।
हुआ यह कि….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याण के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की कल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र हितग्राही लाभान्वित हो की भावना को लेकर बुधवार को उदयपुरा विधानसभा के गांव उंटिया कला में “आपका सेवक आपके द्वार, आपकी सेवा में नमो सरकार “कार्यक्रम के तहत मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु समस्या समाधान शिविर के तहत पहुंचे।
एक एक गांव में हर घर जाएंगे
राजर्षि मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल कहते हैं कि उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव में प्रत्येक घर जाएंगे और हर परिवार से उनका हाल चाल और समस्याएं जानकर उनका समुचित निराकरण करेंगे, ऐसा हमारा संकल्प है। हम नागरिकों से सुझाव लेकर क्षेत्र की प्रगति का विकास मॉडल तैयार करेंगे। यह ऐसा मॉडल होगा जिसमें सीधे जनता की भागीदारी होगी।
बुजुर्ग माताजी से की बात, और जमीन पर ही बैठ गए मंत्री जी
मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल जब जन जन के द्वार जाकर उंटिया कला गांव में जन संबाद करने निकले तो गांव में एक घर के द्वार पर पहुंचे और चारपाई पर बैठीं बुजुर्ग माताजी से आशीर्वाद लेकर बात करने के दौरान बगैर बिछावन के सीधे जमीन पर ही बैठ गए। इस दौरान मंत्री जी ने उन माताजी से हाल चाल जानकर कुशलक्षेम पूंछीं।
मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल की ऐसी ही बिशिष्ट शैली उन्हें विशिष्ट बनाती है। हालांकि मंत्री जी तो अपने को जनता का सेवक ही मानते हैं। सबकी सेवा का संकल्प ही उन्हें सच्चा जन सेवक बनाती है।

Related Articles

Back to top button