मध्य प्रदेश

नियमित योग करने से शरीर पुष्ट होता है : न्‍यायाधीश

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील न्यायालय परिसर सिलवानी में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी, सुनीता पचौरिया ने बताया कि योग मन को शांत करता है, जब भी आपका मन विचलित हो योग का सहारा लें। नियमित योग करने से शरीर पुष्ट होता है और कई तरह की बीमारियां खत्म होती है । न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा उपस्थित अधिवक्तओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को प्रतिदिन आधे घंटे नियमित योग कराने सलाह दी।
योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक मिटठूलाल बघेल द्वारा उपिस्थत न्यायाधीश, व न्यायालयीन कर्मचारियों को अनुलोम, विलोम, शीर्ष आसन, प्राणायाम, भ्रामरी, भुजंआसन, उष्ट्रासन, शीर्षासन तथा सूर्य नमस्‍कार आदि विभिन्‍न आसनों की जानकारी प्रदान कर आसनों को किस प्रकार किया जाता है । क्रियाविधि का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई।
उक्त योग शिविर में नायब नाजिर योगेश पण्डेय, विधिक कर्मचारी अखिलेश साहू सहित, समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button