मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
सिलवानी । शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ दीदी सुशीला सराठे के मार्गदर्शन में भैया बहनों को योग के बारे में जानकारी दी कि योग करने से स्वस्थ शरीर रहता एवं निरोगी रहते हैं।
लीलाराम आचार्य एवं तनिष जैन के सानिध्य में योग कराया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी सहित बड़ी संख्या में आचार्य परिवार एवं भैया बहन उपस्थित रहे।



