मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में उपचुनाव 30 अक्टूबर को
खंडबा, रैगांव, जोबट, पृथ्वीपुर में 01 अक्टूबर से भरे जाएंगे नामांकन
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों के लिए तारीख की घोषणा की है। खंडवा लोकसभा, रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 2 नवंबर को मतों की गणना होगी। नामांकन पत्र भरने का काम 1 अक्टूबर से शुरू होगा जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।