विधवा विदुर पुर्न विवाह का हुआ आयोजन, अजाक्स संघ और कुमरे परिवार की अनुकर्णीय पहल
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के पावन पर्व के अवसर पर अहिरवार समाज ने पेश की अनूठी सामाजिक पहल । किया विधवा महिला एवं विदुर पुरुष का विवाह सामाजिक रीति रिवाज से समाज के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य से “वर के रूप में हेमराज अहिरवार” (त्रिपालिया) सुपुत्र शिवदास अहिरवार एवं वधु के रुप में “ज्योति अहिरवार”(कुमरे) सुपुत्री छिदामीलाल अहिरवार की शादी का आयोजन संपन्न हुआ । उक्त आयोजन अजाक्स गाडरवारा की टीम के विशेष प्रयासों से पुरानी कुरीति-रिवाजों रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए पूर्ण सार्थक रीति रिवाज एवं धूमधाम से कराया पुनर्विवाह । इस अवसर पर वर पक्ष एवं वधू पक्ष के सभी सामाजिक जन उपस्थित रहे एवं उक्त पुनर्विवाह में विशेष रुप से सहयोगी के रुप में म. प्र. अजाक्स गाडरवारा के पदाधिकारियों जिनमें बंशीलाल अहिरवार तहसील अध्यक्ष अजाक्स गाडरवारा, मानकलाल अहिरवार प्रवक्ता, मलखान मेहरा जिला महासचिव, बलदेव प्रसाद खंगार तहसील उपाध्यक्ष अजाक्स, देवेंद्र कुमार पगारे तहसील महासचिव, प्रेम कोरी महासचिव, बबलू जाटव जन शिक्षक, सुरेश जाटव महासचिव,वबबलू अहिरवार सचिव, बलराम ठाकुर सचिव, राजू ठाकुर संयुक्त सचिव, संतोष अहिरवार ऑडिटर, प्रीतम अहिरवार तह. अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ, परसराम अहिरवार ब्लॉक सचिव, कैलाश अहिरवार ब्लॉक एडिटर, राजेश अहिरवार के साथ मातृशक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें डॉक्टर सरोज अहिरवार ए.एम. ओ., श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षिका, श्रीमती विनीता अहिरवार समाजसेवी के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया एवं भविष्य में इस तरह के आयोजनों को समाज में बढ़ावा देने व अंधविश्वास एवं कुरीतियों को समाज से खत्म कर एक नए परिवर्तनशील समाज की ओर अग्रसर होने का सभी ने मुक्त कंठ से वचन लिया।



