कलेक्टर, एसपी ने ग्राम भानपुरगंज में मिनी करीला मेला स्थल का किया निरीक्षण

रंगपंचमी के त्यौहार पर मिनी करीला भानपुरगंज में विशाल मेले का होता है आयोजन
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय द्वारा सोमवार को गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज पहुंचकर यहां रंगपंचमी पर्व पर आयोजित होने वाले मिनी करीला मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे भी साथ रहे। कलेक्टर विश्वकर्मा ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों से मेला आयोजन की तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज में मिनी करीला लवकुश सीता माता के मंदिर में रंगपंचमी त्यौहार के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पहुंचते हैं । विशाल मिनी करीला मेला का भी आयोजन होता है। यहां निरीक्षण के दौरान एसडीएम पल्लवी वैध, तहसीलदार अंबर पंथी गैरतगंज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



