मध्य प्रदेशराजनीति

विधानसभा में गूंजा बेगमगंज–सुल्तानगंज मार्ग के घटिया निर्माण का मामला

सिलवानी ।।मध्य प्रदेश विधानसभा में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने बेगमगंज सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन मार्ग में हो रही तकनीकी गड़बड़ियों और गुणवत्ताहीन निर्माण होने का मामला प्रश्न काल के दौरान उठाया।
देवेन्द्र पटेल ने कहा की निर्माण एजेंसी द्वारा भारी गड़बड़ियां की जा रही है और पूरे रोड में भारी जर्क है सीसी रोड का लेवल ठीक नहीं है। सर्फेस इवेननेस ठीक नहीं है और सीसी जॉइंट्स में भारी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड और डामर रोड की क्वालिटी ग्राम पंचायतों में बनने वाली सड़कों से भी ज्यादा घटिया है।
प्रश्न का उत्तर देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विधायक जी द्वारा बताई गई सड़क का परीक्षण कराया गया है और कुछ कमियां पाई गई है, जिन्हें शीघ्र ही ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक जी की उपस्थिति में तकनीकी अधिकारियों को भेजकर फिर से विस्तृत जांच करा ली जाएगी और सड़क का निर्माण पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण ही कराया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button