मध्य प्रदेश

उमरियापान धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, शासकीय कार्यालयों में शान से फहराया तिरंगा झंडा

सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । तहसील मुख्यालय सहित उमरियापान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जगह जगह फहराया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने तिरंगे झंडे को फहराकर सलामी दी । पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, संतोष सोनी, संदीप सोनी, आशीष चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पुराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, सीएल शुक्ला, वंशरूप चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, मौजी लाल पौराणिक, संतोष पौराणिक, बड्डा गुप्ता, संजीव चौरसिया, मन्नू चौरसिया, हेमराज पटेल, गोरेलाल चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सूरज गौंटिया आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में सरपंच अटल ब्यौहार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त सचिव सतीश गौतम ने किया। सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने श्रीफल फूल माला पहनाकर मीसाबंदीयों का सम्मान किया । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी । इस दौरान उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, सीईओ यजुर्वेद कोरी, केपी परोहा, आनंद उसरेठे, मनीष हल्दकार, एवं जनपद सदस्य गण एवं जनपद का समस्त स्टॉप मौजूद रहा । ग्राम पंचायत बरेली बार में सरपंच निर्मला जयपाल द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी, सरकारी साख समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक अश्विनी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया, इस दौरान विक्रेता नवीन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, मुन्ना विश्वकर्मा, अटल चौबे,रविन्द्र बर्मन, बिल्लू चौरसिया, गांधी जी आदि स्टाफ रहा। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में बीएमओ बीके प्रसाद द्वारा, सहकारी साख मर्यादित जिन्ना पिपरिया में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत मंगेली में सरपंच संजय दहिया, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच रामसखी कोल, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दहिया, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पांडे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, उमरियापान थाना में थाना प्रभारी सिध्दार्थ राय ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में सरपंच सुषमा उरमालिया द्वारा ध्वाजारोहण किया, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच अनिता कोरी द्वारा, ग्राम पंचायत हरदी में सरपंच जयकरण कोल, ग्राम पंचायत अंतर्वेद में सरपंच गौकरण मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी जगह संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button