पर्यावरणमध्य प्रदेश

गर्मी से राहत पाने नदी किनारे पानी मे बैठा कुत्ते को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, सामने आया वीडियो

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । व्यारमा नदी में मगरमच्छ ने एक कुत्ते को खींच ले गया। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया। लोग ने कुत्ते को बचा पाते की इसके पहले मगरमच्छ ने पलभर में उसे मुंह में भरकर नदी के गहरे पानी ले गया। जबेरा ब्लॉक के तेजगढ़ रेंज के गूढ़ा गांव के पास से पठारी क्षेत्र निकली व्यारमा का किसी ने यह वीडियो बनाया है। 14 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है मवेशियों को चारा रहे किसान खेमचंद पटेल ने कुत्ता गर्मी से राहत पाने नदी के किनारे पानी में बैठ गया और पलक झपकते ही मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जब मगरमच्छ कुत्ते को जबड़े में जकड़े मगरमच्छ नदी के गहरे पानी में दिखाई । वायरल वीडियो में मगरमच्छ की स्पीड देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यारमा नदी के आसपास जाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। नदी ने बैठे कुत्ते पर मगरमच्छ इतनी तेज रफ्तार से पीछा करता है कि उसे संभलने का मौका नहीं मिलता। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इस मगर की लंबाई तकरीबन 8 से10 फीट रही होगी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है। कुत्ता को जबड़े में जकड़े मगरमच्छ नदी के गहरे पानी से ले जा रहा है देखते ही देखते जिंदा निगल गया।
बता दें दमोह जिले की ब्यारमा नदी मगरमच्छों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है एक सप्ताह के अंदर मगरमच्छ के हमले की दूसरी घटना है इसके पहले 12 जुलाई को गुढ़ा निवासी बबलू पटेल पर इसी जगह पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और जख्मी बबलू को दमोह जबलपुर रेफर किया गया और 20 जुलाई को दूसरी घटना मैं मगरमच्छ जिंदा कुत्ते को निगल गया ग्राम के मान सिंह ने बताया की नदी के पास मगरमच्छ से सतर्क रहने और नदी में नहाने नही जाने की चेतवानी लिखवा दी गई गांव मुनादी की गई जिससे लोग तो अब नदी में नहाने नही जा रहे लेकिन अब मगरमच्छ पालतू जानवरो पर हमला कर रहे हैं क्योंकि गुढ़ा की व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button