बाइक गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, बरामद हुई चोरी की नौ गाड़ियां

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधित अपराधियों एवं पूर्व में पकड़े गए अपराधियों के संगठन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में और आरोपियों की पत्तासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बारामदगी हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा पारुल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोसलपुर टीम द्वारा तीन आरोपियों से चुराए हुए कुल 9 दो पहिया वाहन कीमत लगभग 495000 कर जप्त कर कार्रवाई की गई ।
मोटरसाइकिल संगठित गिरोह के पर्दाफाश में अनुविभाग्य अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना प्रभारी गोसलपुर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग के दौरान संबंधित रूप से घूम रहे अनुज केवट उम्र 18 वर्ष निवासी कुशनेर पिपरिया को देर रात पकड़ कर पूछताछ की गई। तकनीकी संसाधनों और कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किये। जो क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अनुज केवट की निशानदेही पर भूल्ले उर्फ उमेश केवट उम्र 24 वर्ष निवासी कुशनेर पिपरिया सुरेश उर्फ लुक्का केवट उम्र 28 वर्ष निवासी रामपुर थाना गोसलपुर को पुलिस ने अभिरक्षण लेते हुए इन्हें गिरफ्तार कर आरोपियों के द्वारा पूछताछ के तथ्य सामने आए कि गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड भुल्ले उर्फ उमेश केवट है जिनके इशारों पर अनुज केवट और सुरेश उर्फ लुक्का केवट अलग-अलग स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करते थे इन गिरोह के द्वारा थाना भेड़ाघाट थाना गोसलपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किए हैं। तीनों आरोपीयों से कुल 9 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी भुल्ले उर्फ उमेश केवट पिता सुरेश केवट उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुशनेर पिपरिया थाना पनागर जिला जबलपुर, अनुज केवट पिता धर्मेंद्र केवट उम्र 18 साल 10 माह निवासी ग्राम कुशनेर पिपरिया थाना पनागर जिला जबलपुर, सुरेश उर्फ लुक्का केवट पिता रंजन केवट उम्र 28 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर।
बरामद की गई मोटरसाइकिल संगठित के रोग के माध्यम से बरामद की गई हीरो स्प्लेंडर काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक एमबी एल एच ए 10 ए वी डी जीएमो चेचिस नंबर 794 कीमत ₹50000।
हीरो होंडा पैशन प्रो कीमत ₹55000।
हीरो होंडा शाइन
होंडा लीवो काले रंग की कीमत 55000।
स्कूटी सफेद रंग की कीमत 45000
यामाहा एफजेएस क्रमांक एमपी 20 एन एन 2237 कीमत 75000 ।
हीरो स्प्लेंडर प्रो काले रंग की नंबर कीमत 60000
हीरो स्प्लेंडर काले रंग की कीमत 60000।
हीरो होंडा काले रंग की कीमत 45000।
हीरो होंडा काले रंग की कीमत 50000 जप्त की गई मशरूका कीमत₹495000 बताई गई है।
संगठित गिरोह में कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अर्चना सलाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक अवधेश, आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक ऋषि, आरक्षक रोहित सैनिक अहम भूमिका रही।



