मध्य प्रदेश

शहीद स्तंभ सहित आसपास की साफ सफाई कर मनाया अमर शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह का शहीद दिवस

युवामोर्चा कार्यकर्ताओं सहित भाजपाइयों ने शहीद स्तंभ के समीप फूलों की मालाएं अर्पित कर किया अमर शहीदों को नमन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारत देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले कम उम्र के अमर शहीदों राजगुरु, सुखदेव भगत सिंह का शहीद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह ट्रेफिक थाने के बगल में शहीद स्तंभ अमर ज्योति के समीप भारतीय जनता पार्टी, भाजयुमो,विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जुटे। भाजपाईयों सहित युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू हाथों में थामे।इसके बाद देखते ही देखते स्वच्छता दूतों ने शहीद स्तंभ सहित आसपास के क्षेत्र को क्लीन कर दिया।इसके पश्चात बीजेपी कार्यकर्ताओं, युवामोर्चा, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त तीनों अमर शहीदों के पोस्टर लगाए। एक के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद स्तंभ दीप जलाए और पुष्प अर्पित कर उनको याद कर शत शत नमन किया। युवामोर्चा अध्यक्ष प्रभांशु भदौरिया, भाजपा नेता रामकुमार साहू बोले कि भारत देश की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अमर शहीद राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह भारत माता की रक्षा देश को आजाद कराने के लिए हंसते हंसते फांसी के तख्ते पर खुद ने लटककर अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया।आज इनका शहीद दिवस है इसीलिए हम उनको नमन कर पुष्पांजलि देते हैं।

Related Articles

Back to top button