बिजली तार चोर पुलिस गिरफ्त में, चोरी गया तार किया बरामद

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के थाना बाड़ी के तहत गत 19 फरवरी 2022 की रात्रि नायरा पेट्रोल पंप के पास बकतरा रोड बाडी से अज्ञात चोरों द्वारा 33 केबी बिजली लाईन का तार लंबाई 6 स्पान
करीब 1-1/2 किलोमीटर कीमती 50,000/-रूपये चोरी कर ले गये थे। बिजली कंपनी के अधिकारियों की रिपोर्ट पर थाना बाडी में भादवि की धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 19.02.2022 को थाना बाडी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंदवार-नानपोन के बीच अज्ञात चोरों द्वारा 11 केबी विद्युत लाईन का तार लंबाई 12 स्पान करीब 3 किलोमीटर कीमती 60,000/-रूपये चोरी कर ले गये थे। विद्युत विभाग की रिपोर्ट पर थाना बाडी में धारा 136/139 विद्युत अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाडी क्षेत्र में बिजली तारों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी नरेन्द्र राठौर एवं थाना प्रभारी बाडी सत्यप्रकाश सक्सेना के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश/पतारसी की जा रही थी।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिनांक 23.03.2022 को आरोपी 1-साबिर पिता मुन्ने खां निवासी टीला जमालपुरा भोपाल, आरिफ पिता असलम खान निवासी ग्राम रूसल्ली भोपाल, शफीक पिता सईद खान निवासी गांधी नगर भोपाल, अनस पिता इकबाल खान निवासी रूसल्ली, भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार कीमती 1,10,000/-रूपये जप्त कर लिया गया। आरोपी साबिर से घटना में प्रयुक्त वाहन टवेरा एमपी- 04 टीए-1025, तार काटने का कटर, रस्सी जप्त की गयी।



