मध्य प्रदेश
101 दीप प्रज्वलित कर मनाया नवसंवत्सर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नवसंवत्सर हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयोजन में उमरियापान स्थित झंडाचौक में 101 दीप प्रज्वलित किए गये। स्वयंसेवकों ने एक स्वर में भारत माता के जयकारे भी लगाये। कार्यक्रम में खादी ग्रामोधोग अध्यक्ष जितेंद्र लटोरिया, विभाग कृषक कार्य प्रमुख ब्रजेश पटेल, वरिष्ट स्वयंसेवक कालूराम चौरसिया, राजेश ब्यौहार, नगर कार्यवाह विनोद साहू, बसंत चौरसिया, ज्ञानचंद चौरसिया, विजय दुबे, पदमेश गौतम, अज्जू चौरसिया, गोविंद सिंह, रमन शुक्ला, राजेंद्र पटेल, प्रदीप चौरसिया, शशिकांत चौरसिया, शुशांक चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, प्रमोद असाटी आदि उपस्थित रहे।



