मध्य प्रदेश

खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष का हुआ अल्पप्रवास

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लटोरिया का शनिवार को उमरियापान क्षेत्र में अल्पप्रवास हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पगडी एवं पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान चर्चा में श्री लटोरिया ने कहा कि खादी को हर जिले और संभाग पर ले जाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे खादी को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री विजय दुबे, वरिष्ट नेता बसंत चौरसिया, उमेश पांडे, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, प्रमोद असाटी, नंदू नामदेव, नीलू साहू सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button