मध्य प्रदेश

सीईओ ने सेक्टर उमरियापान और धरवारा की बैठक ली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देशन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने बुधवार को सेक्टर उमरियापान एवं धरवारा से सम्बद्ध ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत उमरियापान के सभा कक्ष में की । यजुवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत एवं योजना वार आवास पूर्णता, समग्र ई केवाईसी, स्वीकृत निर्माण कार्यों सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण एवम् तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियो और ग्राम पंचायतों को दिए। इस दौरान सहायक यंत्री अजय केसरवानी एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभारी, सेक्टर से संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button