14 दिन तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन का बड़ा फैसला

राजिम । छत्तीसगढ़ में माघी पुन्नी मेले के दौरान राजिम समेत आसपास के इलाके में स्थित सभी शराब दुकानें 14 दिन तक बंद रहेंगी।
गरियाबंद जिले के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शराब दुकानें 16 फरवरी से 1 मार्च तक बंद रहेंगी।
वहीं धमतरी के मगरलोड और रायपुर जिले के नवापारा में स्थित शराब दुकानें भी 14 दिनों तक बंद रहेंगी।
गौरतलब है कि पिछले साल सीएम भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में राजिम समेत आसपास के इलाकों की शराब दुकानों को बंद करने की घोषणी की थी।
जिसके बाद इस साल से अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए आसपास के इलाकों की शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
इन जगहों की शराब दूकानें रहेंगी बंद
राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान यानी 16 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक राजिम मेला क्षेत्र के आसपास देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान राजिम,
देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड की शराब दुकानें बंद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक धमतरी, रायपुर और गरियाबंद जिले के 6 शराब दुकानें बंद रहेंगी।



