मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री 6 मई को अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को करेंगे राशि वितरित

रायसेन । मुख्मयंत्री जनकल्याण (संबल) योजना एवं मप्र भवन तथा संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 6 मई को भोपाल में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा रायसेन सहित अन्य जिलों के हितग्राहियों से सीधे संवाद भी किया जाएगा। इस हितलाभ वितरण कार्यक्रम का रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में लाईव प्रसारण दिखाया जाएगा। रायसेन स्थित एनआईसी कक्ष में भी अधिकारियों तथा हितग्राहियों द्वारा इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना जाएगा।



