राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई क्रमिनाशक टैबलेट

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़, दमोह। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला देवरी लीलाधर के छात्र-छात्राओं को क्रमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि नाशक टैबलेट खिलाई गई. उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर तेजपाल सिंह ने बच्चों को कर्मी नाशक गोली खाने के फायदे विस्तार से बताएं उन्होंने बताया कि एनीमिया में कमी और पोषण में सुधार होने से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास वेहतर होता है, वहीं संस्था प्रभारी मनोहर सिंह ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें अपनाने के लिए कहा जैसे- हमें पानी छानकर पीना चाहिए खाना ढक कर रखना चाहिए, फल सब्जियों को साफ पानी से धोकर उपयोग करना चाहिए, खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोना चाहिए। इस अवसर पर शुभम सोनी, विनीत जैन कल्पना लोधी, बहादुर सिंह, मालती लोधी, मनोज रैकवार, पुष्पेंद्र अहिरवार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ठाकुर उपस्थित रही।



