धार्मिक

तपती दोपरिया में नंगे पैर निकाली चुनरी यात्रा

सिलवानी। नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु मां शक्ति की उपासना में जुटे हुए हैं, इसके लिए जहां रोजाना ही हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही माता मंदिरों पर पहुंचने लगते हैं। इससे माता मंदिरों पर दिनभर पूजा-अर्चना का दौर जारी रहता है। मंगलवार को ग्राम सियरमऊ में सांईराम समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बस स्टेण्ड स्थित हनुमान मंदिर से खैर माता मंदिर तक 651 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा से पूर्व हनुमान मंदिर में मंत्रोंच्चोर के साथ चुनरी यात्रा प्रारंभ की गई। चुनरी यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए खैर माता मंदिर पहुंची जहां माता के चरणों में चुनरी समर्पित की गई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच विक्रम शाह, सर्वेश खरे, अमित शुक्ला, सूर्या सोनी, बसंत साहू, राहुल शाह, संजू ठाकुर, रमेश शाह, धमेन्द्र शाह, वीरेन्द्र प्रताप शाह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button