पर्यावरणमध्य प्रदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा गोद ग्राम पकरिया तक नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई। और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ एवं स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



