मध्य प्रदेश

जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से करौदी में नेशनल पार्क बनाने की मांग की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़वारा आगमन पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर भारत के केंद्र बिंदु करौंदी में नेशनल पार्क बनाने की मांग की है साथ ही मां वीरासन मंदिर में सौंदरीकरण कराने की मांग की है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, खमरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी, रमन शुक्ला, जगदीश राम, सरपंच गणेश साहू, सरपंच राहुल दुबे, सरपंच पंकज मिश्र ( गनियारी ) संजय सिलौड़ी, संतोष बर्मन, लोचन राय, नीरज बर्मन, रानशरण राजभर, अरविंद तिवारी सहित ढीमरखेड़ा क्षेत्र से हजारों लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को हृदय से धन्यवाद देते हुए सभी को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।

Related Articles

Back to top button