मध्य प्रदेश

पटवारी ने गोद ली आंगनबाडी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
महिला बाल विकास परियोजना ढीमरखेडा के अंतर्गत ग्राम दरशमन में आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 3 को क्षेत्र में पदस्थ पटवारी नीरज झारिया ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री व लंच बाक्स वितरित किए। पटवारी झारिया ने कहा कि वे समय समय पर आंगनबाडी केंद्र में पहुंचकर बच्चों के लिए सुविधाओं की पहल करते रहेंगे। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवलता वंशकार, सहायिका लीलाबाई, आशा कार्यकर्ता ज्योति दाहिया, आशा सुपरवायजर शशि दाहिया, ए एन एम साधना शुक्ला, भगवती शुक्ला की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button