मध्य प्रदेश
सीएम डॉ मोहन की घोषणा, बीमा योजना में पत्रकारों को पूर्व के अनुसार देना होगा राशि, अंतिम तिथि 25 सितंबर

रायसेन । एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रयास सफल हुए।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पत्र को संज्ञान में लेते हुए बीमा राशि पूर्ववत एवं अंतिम तिथि 25 सितंबर की घोषणा कर दी है।
इस मामले में माध्यम बने भाजपा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं भगवान दास सवनानी विधायक।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा, रायसेन जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला महासचिव दिनेश चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं आशीष अग्रवाल विधायक भगवानदास सवनानी का आभार व्यक्त किया है।



