CM Rise School में शांतिपूर्ण चल रही बोर्ड परीक्षायें

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । साईखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाएं केंद्र अध्यक्ष आनंद चौकसे ums. एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष उषा सोनी ums.के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही हैं। इसी संदर्भ में दिनांक 12 फरवरी 2024 को कक्षा बारहवीं का भौतिक शास्त्र अर्थशास्त्र एवं एनिमल हसबेंडरी का पेपर था जिसमें भौतिक में 155 छात्र-छात्राओं में 154 उपस्थित रहे। एक अनुपस्थित रहा अर्थशास्त्र में 241 छात्र-छात्राओं में 238 उपस्थित रहे तीन अनुपस्थित रहे। वहीं एनिमल हसबेंडरी में 28 छात्र छात्राओं में सभी उपस्थित रहे कुल मिलाकर 424 छात्रों छात्राओं में 420 उपस्थित रहे चार अनुपस्थित रहे, कुल 21 कक्षों में परीक्षाएं संपन्न हुई और 22 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई वही पुलिस विभाग द्वारा पुलिस एवं कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई है जिससे आसपास लोग परिसर के अंदर जाकर चीटिंग ना कर सके।



