मध्य प्रदेश

सीएम का कटनी दौराः मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना’ की शुरुआत की
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कटनी और स्लीमनाबाद के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कटनी में बने प्रदेश के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद 400 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ‘मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना’ की शुरुआत करेंगे। योजना के माध्यम से प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और गोपाल भार्गव शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सबसे पहले कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के साथ कटनी में 85 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। ओवर ब्रिज को कुल 48 पिलर पर खड़ा किया गया है। इसके बाद सीएम ‘मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना’ और भूमिपूजन कार्य़क्रम में शामिल हुए।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना-2022 का शुभारंभ किया। इसके बाद क़रीब 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। ‘मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना’ के तहत सरकार प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी। योजना से 6414 करोड़ की राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी।
इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक. बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे. मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button