जिला झिंझरी जेल में बंदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसियाउमरियापान । समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी/सचिव माननीय दिनेश नौटिया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बी डी दीक्षित के नेतृत्व में झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों को उत्साहित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा में काम करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी/सचिव दिनेश नौटिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता झिंझरी जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा व उप जेल अधीक्षक श्रीमती समता तिवारी एवं पेनल अधिवक्ता श्रीमती मीना सिंह बघेल एवं समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित सभी मचांसीन अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश नौटिया ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी महिलाओं को नालसा सालसा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु विधिक द्वारा वकील उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया l अधिवक्ता श्रीमती बघेल ने महिलाओं को उनके संरक्षण तथा दूसरों को जागरूक करने हेतु अपने विचारों को व्यक्त करते हुए उन्हें कानूनी कार्रवाई हेतु जागरूक करने प्रेरित किया गया l इस दौरान समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से गुनहगार नहीं होता है, जीवन में कुछ समय परिस्थितियां ऐसी निर्मित हो जाती है कि व्यक्ति सबकुछ समझते हुए भी अपने गुस्से को काबू करने में सक्षम नहीं हो पाता है और ऐसे अपराध कर गुजरता है जिससे उन्हें इस स्थिति में आना पड़ता है l आप इसे जेल ना समझे यह एक गुरुकुल पाठशाला है, जिसमें आप महसूस करेंगे कि हम क्या करना चाहते थे और हों क्या गया,उक्त कार्यक्रम में मुख्य सराहनीय भूमिका शिक्षिका श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती रानी सिंह, रोहित मिश्रा सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी राज निवास पांडे, संदीप तिवारी, अभिषेक यादव सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l



