क्राइममध्य प्रदेश

नर्मदा स्नान कर लौट रही बाइक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

सिलवानी । सोमवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के उदयपुरा रोड पर सिलवानी थाना क्षेत्र की जैथारी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नर्मदा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक महिला को गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर किया गया। घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा स्नान कर बाइक सवार बाबू पिता अमरसिंह निवासी वीरपुर तहसील बेगमगंज अपनी मां गेंदारानी पति अमरसिंह उम्र 55 साल एवं नर्वदीबाई पति श्यामलाल उम्र 60 साल लौट रहे थे कि राजमार्ग 44 पर चंदनपिपलिया और बैगवा कला के बीच सिलवानी की ओर से जा रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे नर्वदीबाई पति श्यामलाल उम्र 60 साल की घटना स्थल पर मौत हो गई, वही गेंदारानी पति अमर सिंह उम्र 55 साल को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया है।
मृतिका नर्वदीवाई के शव को पोस्टमार्टम हेतु शव गृह में रखा गया है जिसका मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा।
सिलवानी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button