मध्य प्रदेश
प्रकाश चंद्र शाक्य होगे सिलवानी एसडीएम

रायसेन । कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रकाश चंद्र शाक्य को सिलवानी एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है। सिलवानी एसडीएम प्रकाश नायक को पूर्व में भोपाल स्थानांतरण होने पद रिक्त था।
कार्यालय कलेक्टर जिला रायसेन के पत्र दिनांक 14-09-2024 क्रमांक / 6034 / स्थापना / 2024, प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रकाश चंद्र शाक्य, संयुक्त कलेक्टर रायसेन को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) / अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिलवानी का प्रभार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा जाता है ।
प्रकाश चंद्र शाक्य संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय रायसेन की समस्त शाखाओं का प्रभार के.सी. परते संयुक्त कलेक्टर रायसेन को सौंपा जाता है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




