मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने तेंदोनी नदी विसर्जन घाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सिलवानी । शनिवार को कलेक्टर अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे द्वारा श्री गणेश विसर्जन स्थल तेंदोनी नदी के धनगवा घाट का निरीक्षण किया एवं जलस्तर का जायजा लिया गया।
उन्होंने विसर्जन स्थलों पर की जा रहीं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेट्स लगाने, पर्याप्त रौशनी और खतरा संबंधी संकेतक या फ्लेक्स लगाने के लिए कहा। साथ ही गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व, पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीओपी अनिल मौर्य, जनपद सीईओ नीलम रायकवार आदि उपस्थित थे।



