राजभाषा पखवाड़े में निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान संपन्न

सिलवानी । 14 सितंबर शनिवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारभ जनभागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू एवम सदस्य मयंक रघुवंशी, अनिल साहू के द्वारा मां सरस्वती की पूजन एवम् दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक मनोहर लाल पंथी के द्वारा छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में व्याख्यान दिया गया । कार्यक्रम में योजना समन्वयक एवं स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा के द्वारा मातृभाषा के महत्व एवं हिंदी दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानुज रघुवंशी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा छात्राओं को राजभाषा के महत्त्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जन भागीदारी सदस्य मयंक रघुवंशी एवं अनिल साहू के द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ. अभिलाषा ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर प्रतिभा डेहरिया, डॉ. मुत्तकीन अहमद, राघवेंद्र सिंह राजपूत,अमन जैन, सुनील सोनी एवं लेव अटेंडर केशव कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे। शासन के निर्देशानुसार हिंदी पखवाड़ा का आयोजन शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में दिनांक 1 सितंबर 2024 से 14 सितंबर 2024 तक संपन्न किया गया | इस पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजभाषा पखवाड़े में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महाविद्यालय के छात्र हर्षित सैनी द्वितीय स्थान शिवा चढ़ार एवं तृतीय स्थान नेहा शाह ने प्राप्त किया।



