मध्य प्रदेश

नपाध्यक्ष ने परिषद के सदस्यों के साथ किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा आए दिन विभिन्न वार्डों में सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्यों आरसीसी नाली निर्माण आदि के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर शीघ्र निर्माण शुरू कराई जा रहे हैं इसी के तारतम्य में नगर के वार्ड 12 और 7 में मोतियां कुआं से कबीट चौराहा तक सीसी रोड निर्माण कार्य ,अनुमानित लागत राशि 12.59 लाख तथा वार्ड क्रमांक 6 में कबीट चौराहा से तारिक खान के मकान तक सीसी रोड अनुमानित लागत राशि 7.86 लाख तथा वार्ड क्रमांक 17 में रमेश साहू के मकान से लाल किराना दुकान के सामने तक सीसी रोड अनुमानित लागत राशि रू. 12.63 लाख का भूमि पूजन नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , निर्माण समिति सभापति अजय जाट , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि महेश साहू, संदीप विश्वकर्मा , शाकिर मंसूरी तथा पार्षद गुलाब रजक, लोकराज सिंह ठाकुर , वृजेश लोधी , अकरम हुसैन के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर काफी संख्या में नगर एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका द्वारा योजनाबद्ध तरीके से नगर के विभिन्न वार्डों में लगातार निर्माण कराए जा रहे है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि नगर के सभी 18 वार्डों में रेनवाल कोर्ट सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी चरण में नाला निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button